चमकदार रंगत और विशेष पूंछ के लिए प्रसिद्ध है - “स्वैलो-टेल्ड हमिंगबर्ड”

Jitendra Kumar Sinha
0




स्वैलो-टेल्ड हमिंगबर्ड (Swallow-tailed Hummingbird) एक दुर्लभ और आकर्षक पक्षी है जो अपनी चमकदार रंग और विशेष पूंछ के लिए प्रसिद्ध है। यह पक्षी मुख्यतः दक्षिण अमेरिका, विशेषकर ब्राजील के वर्षावनों और खुले प्राकृतिक परिदृश्यों में पाया जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम Eupetomena macroura है।

इस पक्षी की सबसे खास पहचान उसकी “स्वैलो-टेल्ड” यानि गहराई से विभाजित और लंबी नीली पूंछ है, जो देखने में बिल्कुल किसी नाटक के मंच पर उड़ते परिधान जैसा प्रतीत होता है। यही विशेषता इसे अन्य हमिंगबर्ड्स से अलग करता है। उड़ते समय यह पूंछ एक सुंदर लहराती हुई आकृति बनाता है।

स्वैलो-टेल्ड हमिंगबर्ड का शरीर मुख्यतः धात्विक चमक लिए हरे रंग का होता है जिसे इरिडेसेंट ग्रीन कहा जाता है। इसका सिर, ऊपरी छाती और पूंछ बैंगनी-नीले रंग के होते हैं, जो सूर्य की रोशनी में अलग-अलग रंगों में चमकता हैं। नर पक्षी, मादा की तुलना में कहीं अधिक चमकीला और आकर्षक होता हैं, जो उन्हें प्रजनन काल में साथी आकर्षित करने में मदद करता है।

यह हमिंगबर्ड हवा में स्थिर रहते हुए फूलों से मधु (nectar) ग्रहण करता है। इसके पंख इतनी तेज़ी से फड़फड़ाता हैं कि यह एक ही स्थान पर उड़ते हुए अपनी लंबी चोंच से फूलों का रस पी सकता है। मधु के अलावा यह छोटे कीड़ों और मक्खियों को भी खाता है जो इसे प्रोटीन प्रदान करता हैं।

स्वैलो-टेल्ड हमिंगबर्ड को शहरों के बगीचों, खुले मैदानों और घने जंगलों में देखा जा सकता है। यह पक्षी अपने निवास क्षेत्र को लेकर काफी आक्रामक होता है और अन्य पक्षियों को अपने इलाके में घुसने नहीं देता है। यह अपने घोंसले पेड़ों की पतली शाखाओं पर बनाता हैं, जो कप के आकार का होता है और उसमें नरम पेड़ की रेशे और मकड़ी का जाला प्रयोग किया जाता है।

हालांकि यह पक्षी अभी खतरे में नहीं है और IUCN की "Least Concern" श्रेणी में आता है, लेकिन शहरीकरण, जंगलों की कटाई और जलवायु परिवर्तन इसके प्राकृतिक आवास को प्रभावित कर सकता हैं। ऐसे में इस सुंदर प्राणी के संरक्षण की दिशा में जागरूकता बढ़ाना जरूरी है। स्वैलो-टेल्ड हमिंगबर्ड सिर्फ एक पक्षी नहीं, बल्कि प्रकृति द्वारा रची गई एक उड़ती हुई रंगीन कविता है। इसके रंग, चाल, व्यवहार और मधुर गुनगुनाहट हर प्रकृति प्रेमी को मंत्रमुग्ध कर देता है। इसे देखना एक दुर्लभ अनुभव है और यह पर्यावरण की महत्ता का भी स्मरण कराता है।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top