सभी दोपहिया में अब अनिवार्य हुआ - “एबीएस” - एक जनवरी 2026 से होंगे लागू

Jitendra Kumar Sinha
0



भारत में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने ऐलान किया है कि 1 जनवरी 2026 से देश में बिकने वाले हर नए दोपहिया वाहन, चाहे वह स्कूटर हो या मोटरसाइकिल, में अब एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) लगाना अनिवार्य होगा। अब यह नियम केवल 125cc से अधिक की गाड़ियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सभी इंजन क्षमताओं वाले दोपहिया वाहनों पर लागू होगा।

एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) एक ऐसी सुरक्षा तकनीक है जो वाहन को अचानक ब्रेक लगाने पर पहियों को लॉक होने से बचाती है। जब सड़क पर अचानक ब्रेक लगाए जाते हैं, तो बिना ABS के पहिए जाम हो सकते हैं और वाहन फिसलकर गिर सकता है। ABS इस स्थिति को रोकता है, जिससे चालक को बेहतर नियंत्रण मिलता है और हादसे की आशंका कम हो जाती है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में हर साल लाखों दोपहिया दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोग घायल होते हैं या जान गंवाते हैं। अध्ययन बताता है कि ABS तकनीक दुर्घटनाओं की संभावना को 35% से 45% तक घटा सकता है। यही कारण है कि सरकार ने अब इसे हर नए दोपहिया में अनिवार्य करने का फैसला लिया है।

वर्तमान में ABS को लेकर नियम केवल 125cc से ऊपर की गाड़ियों पर लागू होता हैं। इसका मतलब है कि देश में चलने वाली करीब 40% दोपहिया गाड़ियां अभी भी बिना ABS के चल रहा है। इनमें अधिकतर स्कूटर और छोटे इंजन क्षमता का बाइक्स शामिल हैं। यह वाहन अक्सर युवाओं, छात्रों और महिलाओं द्वारा चलाया जाता है, जिनके लिए अधिक सुरक्षा की जरूरत महसूस किया जा रहा थी।

ABS तकनीक से वाहनों की कीमत थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन यह वृद्धि चालक की जान की सुरक्षा के आगे नगण्य माना जा सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि शुरू में ग्राहकों को थोड़ी लागत अधिक देनी होगी, लेकिन लंबी अवधि में यह तकनीक जीवन रक्षक साबित हो सकता है।

सरकार ने इस नियम को लागू करने के लिए 1 जनवरी 2026 की तारीख तय की है, जिससे वाहन निर्माता कंपनियों को इस बदलाव के लिए करीब डेढ़ साल का समय मिल गया है। इस समय में वे अपने सभी मॉडलों को ABS तकनीक के साथ अपग्रेड कर सकेगा।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top