भीलवाड़ा में होगा मानसरोवर झील का सौंदर्यकरण और महात्मा गांधी नगर वन का विकास

Jitendra Kumar Sinha
0

 


राजस्थान के भीलवाड़ागर विकास न्यास की ओर से पर्यावरण संरक्षण और सौंदर्यीकरण के लिए दो बड़े और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई है। मानसरोवर झील के सौंदर्यकरण एवं विकास और महात्मा गांधी नगर वन परियोजना का भूमि पूजन समारोह संपन्न हुआ। यह दोनों परियोजनाएं जिला के हरित पहचान को और मजबूत बनाने के साथ-साथ नागरिकों को स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण प्रदान करेंगी।

राज्य सरकार के बजट वर्ष 2024-25 के तहत मानसरोवर झील के सौंदर्यीकरण पर 20 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह योजना झील को प्राकृतिक और पर्यावरणीय दृष्टि से आकर्षक बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। सौंदर्यकरण के तहत झील के आसपास की साफ-सफाई, हरियाली बढ़ाना, पैदल मार्ग और पर्यटक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इससे न केवल पर्यावरण सुधरेगा, बल्कि भीलवाड़ा में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

महात्मा गांधी नगर वन को 40 बीघा भूमि पर विकसित किया जाएगा। इस पार्क को ‘ऑक्सीजन हब’ के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है, जहां 90,000 से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। इस विशाल पार्क में योग स्थल, वॉकिंग ट्रैक, औषधीय पौधों का बगीचा, जल संरक्षण के लिए संरचनाएं तथा बच्चों के लिए मनोरंजन क्षेत्र भी बनाया जाएगा। यह स्थान शहरवासियों के लिए स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने वाला केंद्र बनेगा।

यह दोनों परियोजनाएं जिला में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास हैं। महात्मा गांधी नगर वन ‘हरित फेफड़ा’ के रूप में कार्य करेगा, जो वायु प्रदूषण को कम करने में मदद करेगा। वहीं, मानसरोवर झील का सौंदर्यकरण शहर के जल संसाधनों की सुरक्षा और संरक्षण का भी संदेश देगा।

भीलवाड़ा के लिए यह योजनाएं न केवल शहर की छवि को निखारेगी, बल्कि आम जनता के स्वास्थ्य और जीवन स्तर को बेहतर बनाएंगी। आने वाले समय में इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से भीलवाड़ा एक स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के प्रति सजग शहर के रूप में उभरेगा।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top