कोलासी नदी में मिला अमेजन की “सकरमाउथ कैटफिश”

Jitendra Kumar Sinha
0




कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड की कोलासी नदी इन दिनों सुर्खियों में है। इसका कारण है एक ऐसी मछली, जिसका बनावट ग्रामीणों को अचंभित कर दिया है। मछुआरे पारस महालदार के जाल में जो मछली फंसी, वह साधारण नहीं बल्कि अमेरिका की अमेजन नदी में पाई जाने वाली “सकरमाउथ कैटफिश” निकली। इस दुर्लभ मछली को देखकर गांव के लोग दूर-दूर से नदी किनारे पहुंचने लगे और इसे नजदीक से देखने की होड़ मच गई।

पारस महालदार, जो पिछले 42 सालों से मछली पकड़ने का काम कर रहा है, ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कभी ऐसी मछली नहीं देखी। मछली की बनावट अलग है। इसका मुंह नीचे की ओर चिपका होता है, जिससे यह नदी के तल से चिपककर चलती है और काई खाकर जीवित रहती है। ग्रामीणों ने भी माना कि यह किसी सामान्य भारतीय प्रजाति की मछली नहीं लगती है।

सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि अमेजन नदी की यह मछली बिहार की कोलासी नदी में कैसे पहुंची। विशेषज्ञों का मानना है कि “सकरमाउथ कैटफिश” अक्सर एक्वेरियम में पालतू मछली के रूप में रखी जाती है। कई बार लोग इन विदेशी मछलियों को नदी या तालाब में छोड़ देते हैं। धीरे-धीरे यह प्रजनन करके फैल जाता हैं और स्थानीय जलस्रोतों में दिखने लगता है।

वैज्ञानिकों के अनुसार, यह मछली आक्रामक प्रजाति (Invasive Species) माना जाता है। यह नदी की तली पर मौजूद पौधों और छोटे जीवों को खा जाता है, जिससे स्थानीय मछलियों के लिए भोजन की कमी हो सकता है। अगर इनकी संख्या बढ़ गई तो यह जैव विविधता के लिए खतरा बन सकता है।

इस खोज के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी नदी किनारे पहुंचकर इस मछली को देख रहे हैं। कुछ लोग इसे शुभ संकेत मान रहे हैं, तो कुछ लोग डर भी जता रहे हैं कि कहीं यह नदी की अन्य मछलियों को खत्म न कर दे।

कोलासी नदी में मिली अमेजन की यह मछली जहां एक ओर वैज्ञानिकों के लिए अध्ययन का विषय है, वहीं ग्रामीणों के लिए जिज्ञासा और आश्चर्य का केंद्र बन गया है। यह घटना याद दिलाता है कि विदेशी प्रजातियों को स्थानीय जलस्रोतों में छोड़ने से पहले उसके प्रभावों को समझना जरूरी है। वरना आने वाले समय में यह मछली नदी की पारिस्थितिकी तंत्र पर बड़ा असर डाल सकता है।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top