ट्रंप बोले: नाटो और यूरोपीय संघ की मदद से यूक्रेन रूस से अपना हर इलाका वापस ले सकता है

Jitendra Kumar Sinha
0

 



डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यूक्रेन नाटो और यूरोपीय संघ के समर्थन से रूस से कब्जे में लिए गए सभी क्षेत्रों को वापस ले सकता है। उनका मानना है कि अब रूस की स्थिति कमजोर हो चुकी है। आर्थिक तंगी, ईंधन की कमी और जनता में बढ़ता असंतोष ने युद्ध की लागत को और भारी बना दिया है।


ट्रंप ने रूस की सैन्य क्षमताओं को “कागज का शेर” करार दिया और कहा कि तीन साल से अधिक समय तक चल रहे युद्ध ने रूस की वास्तविक कमजोरियों को उजागर कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि जब रूस के भीतर की सचाई जनता तक पहुँचेगी, तब यूक्रेन अपने मूल स्वरूप में लौट सकता है।


हालाँकि ट्रंप ने यह भी कहा कि वे दोनों देशों की भलाई चाहते हैं और अमेरिका नाटो को हथियार देना जारी रखेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top