उत्तराखंड-हिमाचल में भारी बारिश और बादल फटने से हाहाकार, मसूरी में 2500 पर्यटक फंसे

Jitendra Kumar Sinha
0

 



उत्तराखंड के चमोली जिले में नंदानगर घाट में बादल फटने से सात लोग अभी भी लापता हैं। कुंटरी-लंगाफाली वार्ड में छह घर मलबे और पानी में दब गए, दो लोगों को बचाया गया। देहरादून से मसूरी जाने वाले 35 किलोमीटर लंबे मार्ग को कई जगह नुकसान हुआ है, जिससे लगभग 2500 पर्यटक लगातार तीसरे दिन मसूरी में फंसे हुए हैं। हिमाचल प्रदेश में इस मानसून-सीज़न में बारिश, बाढ़ और भू-स्खलन से अब तक 419 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अगले 48 घंटे हाई अलर्ट जारी किया है। देश में अब तक की बारिश सामान्य से करीब 8% ज्यादा हुई है। भविष्य में बंगाल की खाड़ी में बनने वाले निम्न दबाव क्षेत्र के कारण कुछ और राज्यों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top