एक रुपये का अचूक टोटके

Jitendra Kumar Sinha
0

 


आभा सिन्हा

भारतीय समाज में आस्था और विश्वास का गहरा रिश्ता है। जीवन में सुख-समृद्धि पाने की चाह हर किसी के दिल में होती है, लेकिन कई बार मेहनत करने के बावजूद मनुष्य को अपेक्षित सफलता नहीं मिलती है। ऐसे में लोग ज्योतिष, वास्तु और टोटकों का सहारा लेते हैं। खासतौर पर नया साल आने पर लोग चाहते हैं कि उनका आने वाला समय पहले से बेहतर हो। इसी संदर्भ में एक रुपये का साधारण सा सिक्का भी किस्मत को बदल सकता है।लोकमान्यता है कि एक रुपये का सिक्का सही तरीके से उपयोग करने पर घर की आर्थिक तंगी दूर होती है, रोग से मुक्ति मिलती है और धन की बरकत बनी रहती है।

भारत में सिक्कों को केवल मुद्रा का साधन नहीं, बल्कि ऊर्जा और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। मंदिरों में दान, यज्ञ-हवन, विवाह या कोई भी शुभ कार्य सिक्कों के बिना अधूरा माना जाता है। एक रुपये का सिक्का साधारण दिखने के बावजूद मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। जिस प्रकार एक अंक "आरंभ" का प्रतीक है।
उसी प्रकार रुपये का पहला मूल्य एकता और अखंडता को दर्शाता है। धार्मिक दृष्टि से यह संख्या शक्ति और सफलता का संकेत है। इसी वजह से एक रुपये के सिक्के को विशेष रूप से शुभ और प्रभावकारी माना जाता है।




जीवन की सबसे बड़ी परेशानी तब होती है जब मेहनत के बावजूद धन की कमी बनी रहती है। घर में खर्च बढ़ता जाता है और आय अपेक्षाकृत कम हो जाता है। ऐसे में यह टोटका बेहद प्रभावी माना गया है।

टोटका 

सोमवार या गुरुवार का दिन चुनें। एक मुट्ठी साफ चावल और एक रुपये का नया या चमकदार सिक्का लें। नजदीकी मंदिर जाएं और भगवान के सामने अपनी आर्थिक परेशानी बताएं। चावल और सिक्के को मंदिर के कोने में रख दें या किसी गरीब को दान कर दें। ऐसा करने से धन की रुकावटें दूर होती हैं, आय के नए स्रोत खुलते हैं और घर में लक्ष्मी का वास होता है।

स्वास्थ्य जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। जब परिवार का कोई सदस्य लंबे समय तक बीमार रहता है, तो पूरा परिवार मानसिक और आर्थिक दोनों रूप से टूटने लगता है। ऐसे में एक रुपये का सिक्का मदद कर सकता है।

टोटका

रोगी के सिरहाने के पास एक कटोरी में सेंधा नमक रखें। उसी कटोरी में एक रुपये का सिक्का भी रख दें। हर सप्ताह उस नमक और सिक्के को बदलें और पुराना नमक बहते पानी में प्रवाहित करें। इस टोटके से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, रोगी की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आता है और घर का वातावरण सकारात्मक बनता है।

कई लोग खूब कमाते हैं लेकिन उनके पास धन टिकता नहीं है। पर्स हमेशा खाली रहता है। तो यह टोटका अपनाया जा सकता है।

टोटका

अपने पर्स या जेब में एक रुपये का सिक्का रखें। उसके साथ एक मोरपंख भी रख लें। ध्यान रहे कि सिक्का चमकदार और साफ होना चाहिए। इससे पर्स कभी खाली नहीं रहता है, धन की आवक बनी रहती है और खर्च पर नियंत्रण रहता है।

नया साल नई शुरुआत का प्रतीक होता है। लोग संकल्प लेते हैं कि आने वाले दिनों में उनका जीवन बेहतर होगा। सफलता और समृद्धि का वर्ष बने, तो ये छोटे-छोटे उपाय भाग्य को चमका सकता है।

टोटका

नए साल की पहली पूजा में सिक्का अर्पित करें। घर की तिजोरी में एक रुपये का सिक्का रखकर लक्ष्मी जी से आशीर्वाद लें। दान-पुण्य की शुरुआत एक रुपये के सिक्के से करें।

टोटका

किसी नई दुल्हन के पर्स में एक रुपये का सिक्का रख दें। यह वैवाहिक जीवन में स्थिरता और सौभाग्य लाता है।

टोटका

विद्यार्थी अपने अध्ययन कक्ष में भगवान गणेश की मूर्ति के पास एक रुपये का सिक्का रखें। इससे बुद्धि तेज होती है और परीक्षा में सफलता मिलती है।

टोटका

दुकान या ऑफिस के गल्ले में एक रुपये का सिक्का रखकर उस पर हल्दी छिड़कें। इससे व्यापार में तरक्की होती है।

टोटका

वास्तु शास्त्र में भी धातु और सिक्कों को ऊर्जा का वाहक माना गया है। उत्तर दिशा में रखा सिक्का धन वृद्धि का कारण बनता है। पूर्व दिशा में सिक्का रखने से कार्य में सफलता मिलती है। पश्चिम दिशा में रखने से परिवारिक एकता बढ़ती है।

कई लोग टोटकों को अंधविश्वास मानते हैं, लेकिन इसके पीछे गहरा मनोवैज्ञानिक और ऊर्जा से जुड़ा विज्ञान छिपा है। नमक- नकारात्मक ऊर्जा को सोखता है। मोरपंख- वातावरण को सकारात्मक बनाता है। सिक्का- धातु होने के कारण ऊर्जा का संवाहक है। इन चीजों का संयोजन व्यक्ति के मनोबल को बढ़ाता है और परिणाम सकारात्मक दिखने लगता है।

ग्रामीण भारत में कई पीढ़ियों से लोग ऐसे टोटके अपनाते आए हैं। बुजुर्गों का मानना है कि "एक रुपया बरकत का प्रतीक है"। राजस्थान में लोग तिजोरी की पहली गड्डी पर एक रुपये का सिक्का रखते हैं। बिहार और यूपी में रोग निवारण के लिए सिक्का और नमक का उपाय किया जाता है। दक्षिण भारत में विवाह के समय दुल्हन को सिक्का देना शुभ माना जाता है।

सिक्के का प्रयोग करते समय मन में आस्था और श्रद्धा होनी चाहिए। दान में दिया गया सिक्का सच्चे मन से दें। गंदे या टूटे सिक्कों का प्रयोग न करें।

एक रुपये का सिक्का भले ही मामूली लगता हो, लेकिन सही नीयत और विधि से किया गया इसका प्रयोग जीवन को बदल सकता है। 



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top