दुनिया का पहला - इंसान जैसा एआई स्मार्टफोन - “चीन ने किया लॉन्च”

Jitendra Kumar Sinha
0

 



तकनीक की दुनिया में एक क्रांतिकारी कदम उठाते हुए चीन की एक प्रमुख टेक कंपनी ने दुनिया का पहला ऐसा “एआई स्मार्टफोन” लॉन्च किया है, जो इंसान की तरह खुद सोचकर, समझकर, काम कर सकता है। यह फोन न सिर्फ आवाज या कमांड पर प्रतिक्रिया देता है, बल्कि खुद फैसले भी ले सकता है, जैसे कोई असली डिजिटल साथी हो।

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत है मानव जैसी कार्य-क्षमता। फोन की स्क्रीन खुद चल सकती है। यानि यह स्वयं स्क्रीन पढ़ सकता है। ऐप्स खोल सकता है। पेमेंट कर सकता है। होटल या फ्लाइट बुक कर सकता है। फोटो पहचान कर निर्णय ले सकता है और यहां तक कि दूसरे बॉट्स से बातचीत भी कर सकता है।

यह तकनीक इसे अब तक के सभी स्मार्टफोनों से अलग बनाती है, क्योंकि इसमें सिर्फ एआई असिस्टेंट नहीं है, बल्कि पूरा ऑटो-एक्शन सिस्टम मौजूद है।

फोन में मौजूद एडवांस्ड एआई सिस्टम जरूरतों को समझकर खुद काम शुरू कर देता है। उदाहरण के लिए होटल चाहिए? बस बोलिए, फोन खुद वेबसाइट पर जाएगा, कमरे चुनेगा और भुगतान भी कर देगा। खाना मंगाना है? फोन पसंदीदा रेस्तरां से ऑर्डर प्लेस कर देगा। बिल पेमेंट, टिकट बुकिंग या रिजर्वेशन सब कुछ ऑटोमेटिकली। यह सुविधा व्यस्त लोगों के लिए एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।

फोन में ऐसा एआई मौजूद है, जो कॉल को इंसान की तरह रिसीव करता है, समझता है और बातचीत करता है। यह निर्देशों के अनुसार, कॉलर से बात करके जानकारी ले सकता है या जवाब दे सकता है।

एआई की इमेज रिकग्निशन क्षमता इसे और भी खास बनाता है। फोन किसी फोटो को देखकर प्रोडक्ट पहचान सकता है। दस्तावेजों को पढ़ सकता है। डेली कार्य जैसे डिलीवरी ट्रैकिंग कर सकता है। यह फीचर खासकर उन लोगों के लिए उपयोगी होगा जो रोजमर्रा के कामों में समय बचाना चाहते हैं।

इस एआई स्मार्टफोन के आने के बाद जीवन में कई बदलाव संभव हैं। फोन अब सिर्फ “डिवाइस” नहीं रहेगा, बल्कि जरूरतों को समझने वाला व्यक्तिगत सहायक बन जाएगा। रूटीन वाले काम खुद-ब-खुद पूरे होने लगेंगे। बुजुर्गों या व्यस्त प्रोफेशनल्स के लिए यह तकनीक बड़ा सहारा साबित होगा। डिजिटल लेन-देन और ऑनलाइन कार्य और भी आसान हो जायेगा। 

यह लॉन्च सिर्फ एक फोन नहीं है, बल्कि भविष्य की तकनीक का दरवाजा है, जहां मशीनें इंसानी व्यवहार के और करीब होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में ऐसे एआई आधारित स्मार्टफोन आम हो जाएंगे और दैनिक जीवन का हिस्सा बन जायेगा। 



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top