बिना दांतों वाला - जिसकी सूंघने की क्षमता - 40 गुना तेज होती है - वह है “जाइंट एंटीटर”

Jitendra Kumar Sinha
0




दुनिया के सबसे अनोखे और विचित्र स्तनधारी जीवों की बात करें तो “जाइंट एंटीटर” का नाम सबसे आगे आता है। मध्य और दक्षिण अमेरिका के घने जंगलों, घास के मैदानों और सवाना में पाया जाने वाला यह जीव अपनी विशिष्ट बनावट, असामान्य आदतों और अद्भुत क्षमताओं के कारण वैज्ञानिकों और प्रकृति-प्रेमियों के लिए हमेशा आकर्षण का केंद्र रहा है।  “एंटीटर” की कुल चार प्रजातियाँ हैं, जिनमें  “जाइंट एंटीटर” सबसे बड़ा और सबसे प्रसिद्ध है।

“जाइंट एंटीटर” का शरीर अन्य एंटीटर प्रजातियों से कहीं बड़ा होता है। इसकी लंबाई 6 से 8 फीट तक और वजन लगभग 40 से 140 पाउंड तक हो सकता है। भूरे-ग्रे रंग के घने फर पर मौजूद काली और सफेद धारियाँ इसके शरीर को बेहद विशिष्ट बनाता है। इसकी लंबी, झाड़ीदार पूंछ न केवल इसके संतुलन में मदद करता ह, बल्कि ठंडे इलाकों में इसे ढककर गर्मी भी प्रदान करता है।

सबसे खास बात है कि  “जाइंट एंटीटर”  के दांत बिल्कुल नहीं होता है। फिर भी यह बेहद कुशल शिकारी है। इसका लंबा, नलिका जैसा थूथन और करीब 2 फीट लंबी चिपचिपी जीभ इसे भोजन जुटाने का अनोखा साधन देता है।  “जाइंट एंटीटर” अपनी जीभ को प्रति मिनट 150 से अधिक बार अंदर-बाहर कर सकता है। इस तेज गति की बदौलत यह एक दिन में लगभग 30 से 35 हजार चींटियाँ और दीमक आसानी से खा जाता है।

इसकी जीभ पर पीछे की ओर झुके हुए सूक्ष्म कांटे होते हैं, जो शिकार को मजबूती से पकड़ लेता है। इसके अलावा लार की चिपचिपाहट भी शिकार को फिसलने नहीं देता है।

“जाइंट एंटीटर” की, सूंघने की क्षमता, इसकी सबसे बड़ी ताकत है। यह क्षमता मनुष्य की तुलना में लगभग 40 गुना अधिक माना जाता है। इसी कारण यह भूमिगत सुरंगों, दीमक-घरों और छिपी हुई चींटी-कालोनियों को आसानी से ढूंढ लेता है। जहाँ मानव आंखें और कान धोखा खा जाता है, वहां यह अपनी नाक के भरोसे सटीक निशाना साध लेता है।

इसके आगे के पंजों में करीब 4 इंच लंबे नाखून होते हैं। ये पंजे दीमक-घरों को तोड़ने के काम आते हैं, साथ ही खतरे के समय यह इन्हीं पंजों से अपना रक्षा भी करता है। कई बार जंगल में यह जंगली बिल्लियों या जगुआर जैसे शिकारी जानवरों से भी संघर्ष करता देखा गया है।

“जाइंट एंटीटर”  स्वभाव से शांत, संकोची और एकाकी जीवन जीने वाला जीव है। यह इंसानों से दूरी बनाए रखना पसंद करता है। हालांकि दिखने में शांत, लेकिन पारिस्थितिकी तंत्र में यह एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, विशेष रूप से चींटियों और दीमकों की संख्या नियंत्रित करने में।

“जाइंट एंटीटर” प्रकृति का अद्भुत उपहार है। दांत रहित होने पर भी इतना सक्षम शिकारी, जिसकी नाक में है अचूक ताकत और जिसकी जीभ है उसका असली हथियार। अपने अनोखे स्वरूप और जीवनशैली के कारण यह दुनिया के सबसे रहस्यमय और आकर्षक जीवों में से एक बना हुआ है।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top