आधार पीवीसी कार्ड हुआ महंगा

Jitendra Kumar Sinha
0



नए वर्ष की शुरुआत के साथ ही आधार पीवीसी कार्ड से जुड़ा एक अहम बदलाव सामने आया है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार पीवीसी कार्ड बनवाने की फीस में वृद्धि कर दी है। अब यह कार्ड पहले की तुलना में ज्यादा कीमत पर उपलब्ध होगा। यह बदलाव 1 जनवरी से पूरे देश में लागू हो चुका है।


अब तक आधार पीवीसी कार्ड के लिए उपभोक्ताओं को 50 रुपये शुल्क देना पड़ता था, लेकिन जनवरी से यह शुल्क बढ़ाकर 75 रुपये कर दिया गया है। यूआईडीएआई ने स्पष्ट किया है कि यह राशि टैक्स समेत है। नई दरें माय आधार पोर्टल और एम आधार एप के माध्यम से ऑनलाइन ऑर्डर करने पर लागू होगी।


यूआईडीएआई के अनुसार, आधार पीवीसी कार्ड के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले मटेरियल, प्रिंटिंग प्रक्रिया, सुरक्षित डिलीवरी और पोस्टल सेवाओं की लागत में वृद्धि हुई है। इन्हीं बढ़ी हुई लागतों को ध्यान में रखते हुए शुल्क संशोधित किया गया है। प्राधिकरण का कहना है कि इसका उद्देश्य लोगों को बेहतर गुणवत्ता वाला, ज्यादा सुरक्षित और टिकाऊ कार्ड उपलब्ध कराना है।


आधार पीवीसी कार्ड आकार में डेबिट या क्रेडिट कार्ड जैसा छोटा और सुविधाजनक होता है। यह सामान्य कागज वाले आधार लेटर की तुलना में ज्यादा मजबूत और लंबे समय तक टिकने वाला होता है। इस कार्ड में कई उन्नत सुरक्षा फीचर शामिल होते हैं, जैसे- होलोग्राम, माइक्रोटेक्स्ट, घोस्ट इमेज और उभरा हुआ यूआईडीएआई लोगो। इन विशेषताओं के कारण कार्ड की नकल करना बेहद कठिन हो जाता है, जिससे इसकी विश्वसनीयता बढ़ जाती है।


आधार पीवीसी कार्ड घर बैठे आसानी से ऑनलाइन ऑर्डर किया जा सकता है। इसके लिए myaadhaar.uidai.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा। आधार नंबर, वर्चुअल आईडी (VID) या एनरोलमेंट नंबर दर्ज करना पड़ेगा। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी से सत्यापन होगा। अपनी डिटेल्स कन्फर्म कर होगा और 75 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। भुगतान के बाद एक सर्विस रिक्वेस्ट नंबर (SRN) जनरेट होता है, जिससे आवेदन की स्थिति ट्रैक किया जा सकता है।


आधार पीवीसी कार्ड की फीस में 25 रुपये की बढ़ोतरी आम लोगों पर थोड़ा अतिरिक्त बोझ डालती है, लेकिन इसके बदले उन्हें ज्यादा सुरक्षित, टिकाऊ और उच्च गुणवत्ता वाला पहचान पत्र मिलता है। डिजिटल युग में आधार पीवीसी कार्ड एक सुविधाजनक और भरोसेमंद विकल्प बन चुका है, जो रोजमर्रा के कामों में आसानी प्रदान करता है।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top