फिल्म राहु-केतु के साथ पेट सफा का हुआ करार

Jitendra Kumar Sinha
0

 



जी स्टूडियोज और बीलाइव प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म राहु-केतु एक आगामी हिन्दी कॉमेडी फिल्म है, जिसके लेखक एवं निर्देशक विपुल विज हैं। हास्य, मनोरंजन और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर इस फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। फिल्म के एंटरप्रेन्योर और इन्वेस्टर डॉ. संजीव जुनेजा ने पूरी टीम को इसकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं और इसे दर्शकों के लिए एक ताजा अनुभव बताया है।


फिल्म की शूटिंग के दौरान कलाकारों ने साझा किया है कि जीवन में उत्सव और खुशी का असली आनंद तभी मिलता है, जब शरीर स्वस्थ और मन हल्का हो। यही संदेश फिल्म की आत्मा से भी जुड़ा हुआ है। हल्के-फुल्के हास्य के माध्यम से जीवन की जटिलताओं को सरल बनाना और दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान लाना।


इसी सकारात्मक सोच को ध्यान में रखते हुए दिविसा हर्बल्स प्राइवेट लिमिटेड ने फिल्म राहु-केतु के साथ ब्रांड टाई-अप किया है। कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार, फिल्म की ऊर्जा और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता को देखते हुए, उन्होंने अपने पेट सफा आयुर्वेदिक ग्रेन्यूल्स एवं टेबलेट्स को फिल्म की प्रमोशन के लिए चुना है।

पेट सफा वर्षों से पाचन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए एक भरोसेमंद आयुर्वेदिक नाम रहा है। इसका उद्देश्य है लोगों को स्वस्थ पाचन, हल्का शरीर और बेहतर दिनचर्या की ओर प्रेरित करना। फिल्म राहु-केतु भी इसी भाव को आगे बढ़ाती है, जीवन को हल्के अंदाज़ में लेना और हर पल का आनंद उठाना।


आज के तेज रफ्तार जीवन में तनाव, अनियमित खान-पान और भागदौड़ के कारण पाचन संबंधी समस्याएं आम हो गई हैं। ऐसे में पेट सफा और राहु-केतु का यह सहयोग दर्शकों तक एक महत्वपूर्ण संदेश पहुंचाता है कि खुशहाल जीवन की शुरुआत अच्छे स्वास्थ्य से होती है।


फिल्म के हास्य दृश्य जहां मन को हल्का करेगा, वहीं पेट सफा का संदेश शरीर को हल्का रखने की प्रेरणा देगा। यह साझेदारी केवल ब्रांड प्रमोशन तक सीमित नहीं है, बल्कि एक स्वस्थ जीवनशैली को लोकप्रिय बनाने का प्रयास भी है।


फिल्म राहु-केतु को लेकर उम्मीद है कि यह पारिवारिक दर्शकों के बीच खास जगह बनाएगी। इसके संवाद, पात्र और हास्यपूर्ण परिस्थितियां आम आदमी के जीवन से जुड़ी होगी। वहीं पेट सफा का जुड़ाव इस फिल्म को एक अलग पहचान देता है, जहां मनोरंजन के साथ-साथ सेहत का संदेश भी मिलेगा।


इस अनोखे करार से यह स्पष्ट है कि अब सिनेमा केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं रहा, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त जरिया भी बन रहा है। राहु-केतु और पेट सफा की यह साझेदारी उसी दिशा में एक सार्थक कदम है, जो दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ स्वस्थ रहने की प्रेरणा भी देगी।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top