देवघर श्रावणी मेला 2026 - शिवगंगा के चारों ओर तैनात होंगे चार वॉच टावर

Jitendra Kumar Sinha
0

 


विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 को लेकर देवघर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इस वर्ष देश-विदेश और विभिन्न राज्यों से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा कई बड़े और अभूतपूर्व बदलाव किए जा रहे हैं।


सुरक्षा के इस नए खाके की कमान खुद पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने संभाल रखी है। वे लगातार मेला क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण कर रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा में जुटे हैं।


इस बार के श्रावणी मेले में सुरक्षा का सबसे अहम और नया आकर्षण शिवगंगा के चारों ओर बनने वाले चार वॉच टावर हैं। इन टावरों के निर्माण का मुख्य उद्देश्य पूरे शिवगंगा क्षेत्र और उसके आसपास की गतिविधियों पर तीसरी आंख की तरह पैनी नजर रखना है।


24 घंटे तैनाती- इन चारों वॉच टावरों पर चौबीसों घंटे पुलिस बल मुस्तैद रहेगा। इसके लिए अलग-अलग शिफ्ट में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की ड्यूटी लगाई जाएगी।


त्वरित कार्रवाई-  ऊंचाई पर स्थित इन टावरों से भीड़ नियंत्रण, किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपातकालीन स्थिति (Emergency) में पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ सकेगी।


अपराध पर लगाम- पुलिस प्रशासन का मानना है कि इन वॉच टावरों के क्रियाशील होने से मेले के दौरान होने वाली चोरी, जेबकतरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सकेगा।


श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए देवघर पुलिस इस बार एक और अनोखी पहल कर रही है। श्रावणी मेले के इतिहास में पहली बार 50 पुलिस पदाधिकारियों की एक विशेष टीम (Special Team) का गठन किया जा रहा है।


विशेष टीम का कार्य-  यह टीम किसी एक जगह स्थिर रहने के बजाय मंदिर परिसर और उसके आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार भ्रमण (Petrolling) करेगी। इनका मुख्य काम श्रद्धालुओं की समस्याओं का मौके पर निपटारा करना और कानून-व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना होगा।


इन नई और आधुनिक व्यवस्थाओं से यह साफ है कि देवघर पुलिस इस बार बाबा बैद्यनाथ के दरबार में आने वाले हर एक शिवभक्त को सुरक्षित और सुखद अहसास कराने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top