दुनिया की सबसे छोटी बकरी 'करुम्बी' सिर्फ 1.3 फुट की

Jitendra Kumar Sinha
0

 


दुनिया की सबसे छोटी बकरी केरल के एक किसान के पास है। इसका कद सिर्फ 1.3 फुट है। इस बकरी को दुनिया की सबसे छोटी जिंदा बकरी के रूप में मान्यता मिली है। इसके मालिक पीटर लेनू को पता था कि उसकी बकरी 'करुम्बी' काफी छोटी है।


इन बकरियों के पैर आमतौर पर 21 इंच से ज्यादा नहीं बढ़ते हैं। इसके मालिक पीटर लेनू को लोगों ने बकरी का नाम गिनीज बुक में दर्ज कराने की सलाह दी तो वह इसे जानवरों के डॉक्टर के पास ले गया था। डॉक्टर द्वारा करुम्बी की ऊंचाई और सेहत की जांच की गई। जांच में जब पुष्टि हो गई कि यह पूरी तरह से विकसित है, तो उसने गिनीज बुक के प्रतिनिधियों से संपर्क किया था।


इस बकरी को दुनिया की सबसे छोटी बकरी के नाम से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड्स में शामिल किया गया है। गिनीज बुक के मुताबिक बकरी का जन्म 2021 में हुआ था। इसका कद 1 फुट 3 इंच है। बकरी कनाडाई पिग्मी प्रजाति की है, जो बौनेपन को लेकर पहचानी जाती है। 


मालिक पीटर लेनू के अनुसार, यह बकरी गर्भवती है। उम्मीद जताई जा रही है कि उसके बच्चे भी उसी की तरह छोटे होंगे। बच्चे भी नया रेकॉर्ड बना सकता है। मालिक पीटर लेनू ने यह भी बताया है कि करुम्बी काफी मिलनसार है। वह तीन बकरों, नौ बकरियों और दस छोटे बच्चों के साथ रहती है।

—————-


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top