स्मार्ट स्टिक से मोबाइल होगा चार्ज

Jitendra Kumar Sinha
0

 




अहमदाबाद के छात्र कृष्ण वर्मा और शिवम खंडेलवाल ने इनोवेशन किया है। इस इनोवेशन से, दृष्टिहीन लोगों को राह दिखाने वाली, स्मार्ट स्टिक अब इमरजेंसी की स्थिति में, मोबाइल फोन भी चार्ज करेगी। इस इनोवेशन की खास बात यह है कि मोबाइल खो जाने पर इससे आसानी से खोजा जा सकता है।


कृष्ण वर्मा के अनुसार, इस स्टिक को विकसित करने का ख्याल, उन्हें दृष्टिहीन लोगों की समस्याओं को देखकर आया था। अभी दृष्टिहीन लोग जिस सफेद स्टिक का इस्तेमाल करते हैं, उसमें कुछ तकनीकी खामियां हैं। सफेद स्टिक सीधे संपर्क में आने वाले अवरोध का जल्द पता नहीं लगा पाता है। नई स्मार्ट स्टिक में आधुनिक सेंसर का उपयोग करने पर यह काफी मददगार हो सकती है। स्टिक में बिल्ट इन पावर मॉड्यूल है, जिसका उपयोग आपातकालीन स्थिति में मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए किया जा सकता है। नई स्मार्ट स्टिक गंभीर परिस्थिति में संपर्क सुनिश्चित करेगा।


स्मार्ट स्टिक में तीन अल्ट्रासोनिक सेंसर लगाए गए हैं, अल्ट्रासोनिक सेंसर के रेंज में आने वाले अवरोधों को चिह्नित करता हैं और इस्तेमालकर्ता को वाइब्रेशन के जरिए एवं बजर आवाज के जरिए सूचित करता है। स्मार्ट स्टिक में बजर बंद करने के लिए स्विच भी दिया गया है।


स्मार्ट स्टिक में ट्रांसमीटर और रिसीवर सिस्टम भी लगाया गया है। इससे यदि ये स्टिक खो जाती है, तो उसे खोजना भी संभव है। यह शहरी और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों में उपयोगी है।

———————


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top