यूक्रेन के साथ युद्ध के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन सरकार ने अब युवाओं को युद्ध मैं शामिल करने की नई तरकीब ढूंढ निकाली है। इसके लिए राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन की सेना अब रूस में जिम में पसीना बहा रहे लोगों को निशाना बना रही है।
पूरे रूस में जिम में छापामारी कर युवाओं की जांच की जा रही है और उन्हें सेना में भर्ती किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, हाल ही में राजधानी मॉस्को के एक फिटनेस सेंटर में भी इसी तरह की घटना प्रकाश में आई है।
----------
