डोगर बैंक ऑफशोर एक पवन ऊर्जा परियोजना है, जो उत्तरी सागर (नॉर्थ सी) में यॉर्कशायर, यूके के तट से दूर स्थित है। यह पवन ऊर्जा परियोजना पूर्ण होने पर 3.6 गीगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता के साथ दुनिया की सबसे बड़ी पवन ऊर्जा परियोजनाओं में से एक होगी।
इस बार पृथ्वी दिवस पर भी सस्टेनेबल एनर्जी पर जोर दिया गया है। इस परियोजना को नॉर्वे की ऊर्जा कंपनी इक्विनोर और उसके साझेदारों द्वारा विकसित किया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, डोगर बैंक ऑफशोर पवन ऊर्जा परियोजना यूके की राष्ट्रीय ग्रिड से जुड़ चुका है और इसने विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी है। यह कदम जलवायु परिवर्तन से निपटने की दिशा में महत्त्वपूर्ण है।
----------
