पंजाब सरकार ने 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए एनर्जी ड्रिंक को बैन कर दिया है। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि यह एक खतरनाक ड्रिंक हैं और कई बीमारियों को आमंत्रित करती हैं।
एनर्जी ड्रिंक को बैन करने से संबंधित निर्देश सभी स्कूल-कॉलेजों के लिए जारी कर दिया गया है। इससे पहले पंजाब सरकार ने पंजाब में हुक्का बार और ई-सिगरेट को भी बैन किया जा चुका है।
----------
