बिहार के नये मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी होंगे - विनोद सिंह गुंजियाल

Jitendra Kumar Sinha
0

         



भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2007 बैच के अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल को बिहार का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) नामित किया गया है। शुक्रवार को भारत निर्वाचन आयोग सचिवालय की ओर से इस आशय की अधिसूचना जारी की गयी। विनोद सिंह गुंजियाल वर्तमान सीईओ एचआर श्रीनिवास के स्थान पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। 

बिहार सरकार ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पद के लिए तीन वरिष्ठ अधिकारियों के नाम भारत निर्वाचन आयोग को भेजे थे। इन नामों में से आयोग ने विनोद सिंह गुंजियाल को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए चुना है।

विनोद सिंह गुंजियाल को नामित किए जाने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि बिहार विधानसभा का अगला चुनाव उनके निर्देशन में ही होगा। विनोद सिंह गुंजियाल वर्तमान में बिहार सरकार के मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के सचिव के पद पर कार्यरत हैं।

बिहार जैसे राज्य में, जहां सामाजिक विविधता और राजनीतिक गतिशीलता अत्यंत जटिल है, जातीय समीकरण, राजनीतिक प्रतिस्पर्धा और भौगोलिक विविधता को देखते हुए निष्पक्ष चुनाव कराना किसी भी अधिकारी के लिए बड़ी परीक्षा है। 

देशभर में चुनाव सुधारों को लेकर व्यापक चर्चा चल रही है। फर्जी मतदान, धनबल और बाहुबल का उपयोग, शराब वितरण जैसे मुद्दे चुनावों की निष्पक्षता को प्रभावित करते हैं। ऐसे में बिहार के नए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से उम्मीद है कि वे इन समस्याओं से सख्ती से निपटेंगे और आदर्श आचार संहिता का कठोरता से पालन कराएंगे।

————————



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top