महाराष्ट्र सरकार ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत वर्ष 2025-26 से कक्षा 1 से 5 तक हिन्दी को अनिवार्य तीसरी भाषा बनाने का आदेश जारी किया है।
सूत्रों के अनुसार, अभी तक कक्षा 1 से 4 तक केवल मराठी और अंग्रेजी भाषा का ही पढ़ाई अनिवार्य है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि हिन्दी पूरे देश में संपर्क भाषा है, जो सभी को आनी चाहिए।
मनसे के प्रमुख राज ठाकरे ने कहा है कि इस निर्णय के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। वहीं, कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने इसे मराठी अस्मिता पर हमला बताते हुए हिन्दी को थोपने जैसा बताया है।