एक ऐसा ग्रह - माउंट एवरेस्ट जितना छोड़ता है मलबा

Jitendra Kumar Sinha
0

 


वैज्ञानिकों ने एक ऐसे ग्रह की खोज की है, जो अपने तारे की परिक्रमा करते हुए टूट रहा है। यह ग्रह पृथ्वी से 140 प्रकाश वर्ष दूर है और पेगासस तारामंडल में स्थित बीडी 05  4868एबी नाम से जाना जाता है। यह ग्रह 30.5 घंटे में अपने तारे के एक चक्कर लगाता है। 


यह ग्रह हर परिक्रमा के साथ बीडी 05 4868एबी धूमकेतु की तरह लावा से पिघली हुई चट्टान के निशान छोड़ता है। दरअसल, हर परिक्रमा ग्रह को तीन हजार फॉरेनहाइट तक गर्म कर देती है, जिससे यह पिघली हुई चट्टान का माउंट एवरेस्ट के जितना मलबा गिराता है। 


मैसाचुसेट्स के एमआइटी में प्रोफेसर मार्क होन के अनुसार, ग्रह की पूंछ का विस्तार 9 मिलियन किलोमीटर लंबा है, जो ग्रह की पूरी कक्षा का आधा है। दो मिलियन वर्ष में यह पूरी तरह विघटित हो जाएगा।

———————


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top