सऊदी अरब ने भारत सहित अन्य देशों पर लगाया वीजा बैन

Jitendra Kumar Sinha
0

 



सऊदी अरब ने भारत सहित 14 देशों के नागरिकों के लिए, वीजा पर अस्थायी बैन लगा दिया है। सऊदी अरब सरकार का यह बैन बिजनेस और फैमिली वीजा के अलावा उमराह वीजा पर भी लागू होगा।


जिन देशों पर वीजा पर अस्थायी बैन लगाया गया है उन देशों में पाकिस्तान, भारत, बांग्लादेश, मिस्र, इंडोनेशिया, इराक, नाइजीरिया, जॉर्डन, अल्जीरिया, सूडान, इथियोपिया, ट्यूनीशिया और यमन शामिल हैं।


वीजा पर अस्थायी बैन लगाने का फैसला, बिना रजिस्ट्रेशन के लोगों को, हज में शामिल होने से रोकना है। यह प्रतिबंध मध्य जून यानि इस वर्ष का हज, पूरा होने तक जारी रहेगा। 


सूत्रों के अनुसार, सऊदी अधिकारियों ने बताया है कि उमराह वीजा के लिए विदेशी 13 अप्रैल तक ही आ सकते हैं। इसके बाद उमराह वीजा नहीं दिए जाएंगे। ध्यातव्य है कि सऊदी अरब में विगत वर्ष हज के दौरान हजारों मौतें हुई थीं।

————————


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top