राजगीर में होगा - 6 से 8 जून तक - हॉकी सब जूनियर स्टेट चैंपियनशिप

Jitendra Kumar Sinha
0



राजगीर एक बार फिर से खेल प्रेमियों के आकर्षण का केन्द्र बनने जा रहा है। 6 से 8 जून तक सब जूनियर हॉकी स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है, जिसमें बालक और बालिका वर्ग की प्रतिभागी टीमें भाग लेगी। इस टूर्नामेंट का आयोजन हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार के तत्वावधान में किया जा रहा है।

सब जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में राज्य के विभिन्न जिलों से कुल 18 टीमें भाग लेगी। यह आयोजन ना केवल खिलाड़ियों को मंच प्रदान करेगा, बल्कि उनके भविष्य को निखारने का भी माध्यम बनेगा। लड़के और लड़कियों की अलग-अलग श्रेणियों में होने वाले मुकाबलों से प्रतिस्पर्धा का स्तर काफी ऊंचा रहने की उम्मीद है।

हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव राणा प्रताप सिंह ने बताया है कि इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया काफी विशेष होगी। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा प्रतिनियुक्त पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी और ओलिंपियन गैविन फरेरा इस टूर्नामेंट के मुख्य चयनकर्ता होंगे। उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों का चयन होगा, जिससे चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सकेगी।

इस चैंपियनशिप का उद्देश्य केवल प्रतिस्पर्धा कराना ही नहीं है, बल्कि राजगीर खेल अकादमी और सब जूनियर नेशनल कैंप के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन करना भी है। यह चयन राज्य के उभरते खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।

सब जूनियर स्टेट चैंपियनशिप से राजगीर जैसे ऐतिहासिक शहर में खेलों की संस्कृति को नया जीवन मिलेगा। स्थानीय युवाओं में भी खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी और उन्हें एक प्रेरणा मिलेगी कि मेहनत और प्रतिभा से वे भी राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा सकते हैं।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top