अफ्रीका के गैबॉन और कैमरून के जंगलों में रहता है - “मैंडरिल”

Jitendra Kumar Sinha
0



मैंडरिल प्रकृति का एक अनोखा और रंगबिरंगा प्राइमेट है, जो अफ्रीका के घने वर्षावनों में पाया जाता है। यह अपनी जीवंत खूबसूरती और विचित्र विशेषताओं के लिए जाना जाता है। 


मध्य और पश्चिमी अफ्रीका, खासकर गैबॉन और कैमरून के जंगलों में यह मैंडरिल रहता है। मैंडरिल की सबसे खास बात यह है कि इसका चेहरा नीले, लाल और गुलाबी रंगों का अनोखा मिश्रण है। 


नर मैंडरिल की नाक चटकीली लाल और गाल नीले-हरे रंग के होते हैं, जो सूरज की रोशनी में चमकता हैं। मैंडरिल के शरीर पर भी नीले, बैंगनी और लाल रंगों की छटा दिखती है, जो इसे जंगल में सबसे अलग बनाती है। इसकी सुनहरी दाढ़ी और लंबी पूंछ इसकी सुंदरता को और बढ़ाती है। 


इन रंगों का बदलना मैंडरिल की भावनाओं और स्वास्थ्य को दर्शाता है, जो इसे और रहस्यमयी बनाता है। यह सामाजिक प्राणी की तरह है, जो समूहों में रहता है।


————————


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top