रेनबो यूकेलिप्टस दुनिया के सबसे रंगीन और अनोखे पेड़ों में से एक है। यह अपनी चमकदार बहुरंगी छाल के कारण प्रसिद्ध है, जो इंद्रधनुष जैसा प्रतीत होती है। इस कारण इसे 'रेनबो गम' के नाम से भी जाना जाता है।
इस पेड़ की ऊंचाई 60 से 75 मीटर (200 से 250 फीट) तक होती है। इसका तना हरे, नीले, बैंगनी, नारंगी और लाल रंगों का अनोखा संयोजन है।
रेनबो यूकेलिप्टस, रंगीन छाल समय के साथ बदलती है। जब पेड़ की ऊपरी परत झड़ती है तो सबसे पहले ताजा हरा रंग दिखता है। इसके बाद यह धीरे-धीरे नीला, बैंगनी, नारंगी और अंत में गहरा लाल हो जाता है।
रेनबो यूकेलिप्टस का रंग परिवर्तन वर्षभर जारी रहता है। यह पेड़ मुख्य रूप से फिलीपींस, इंडोनेशिया और पापुआ न्यू गिनी में पाया जाता है।