भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आम नागरिकों को बड़ी राहत देते हुए आधार दस्तावेज मुफ्त में अपडेट करने की सुविधा को एक साल के लिए बढ़ा दिया है। अब यह सेवा 14 जून 2026 तक बिल्कुल निशुल्क रहेगी और इसे 'माईआधार' पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पूरा कर किया जा सकता है।
आधार कार्ड हर भारतीय नागरिक के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। इसके जरिए बैंक खाता खोलना, सब्सिडी पाना, पासपोर्ट बनवाना, पेंशन प्राप्त करना जैसे कई कार्य किया जाता है। लेकिन अगर इसमें दर्ज जानकारी पुरानी या गलत हो जाए, तो यह सारी सेवाएं प्रभावित हो सकता हैं। इसलिए UIDAI ने नागरिकों से अपील किया है कि वे अपना पता, पहचान और जन्मतिथि जैसे दस्तावेजों को सही और अद्यतन रखें। खास बात यह है कि इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, बशर्ते इसे ऑनलाइन 'माईआधार' पोर्टल से करें।
UIDAI की इस मुफ्त सेवा का लाभ उठाने के लिए https://myaadhaar.uidai.gov.in पर जाना होगा। अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालकर OTP के माध्यम से लॉगिन करना होगा। “Document Update” विकल्प ऑपशन चुनना होगा। मांगे गए पहचान (जैसे आधार, वोटर ID) और पता (जैसे बिजली बिल, बैंक स्टेटमेंट) के दस्तावेज को अपलोड करना होगा। अपडेट सबमिट कर रसीद डाउनलोड करना होगा। इस तरह के आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
UIDAI के अनुसार, आधार को हर 10 साल में एक बार अपडेट करना जरूरी है, ताकि पहचान की सटीकता बनी रहे और सरकार की योजनाओं का लाभ सही व्यक्ति तक पहुंच सके। इससे डुप्लीकेट और फर्जी आधार की समस्या से भी निजात मिलता है।
यह सुविधा केवल माईआधार पोर्टल पर उपलब्ध है, CSC या आधार सेवा केंद्रों पर शुल्क लिया जा सकता है। नाम, जन्मतिथि, जेंडर जैसे विवरण बदलने के लिए अलग प्रक्रिया और शुल्क लागू हो सकता है। केवल दस्तावेज अपलोड करने और सत्यापन की सुविधा मुफ्त है।
UIDAI ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस सुनहरे मौके का लाभ उठाएं और जल्द से जल्द अपने दस्तावेज अपडेट करें। यह न सिर्फ उनकी पहचान को मजबूत करेगा, बल्कि भविष्य में किसी सरकारी या वित्तीय काम में रुकावट से भी बचाएगा।