देश के 10 शहरों में खुलेगा “बिहार फाउंडेशन केन्द्र”

Jitendra Kumar Sinha
0




बिहार की संस्कृति, पर्यटन, औद्योगिक विकास और प्रवासी संपर्क को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में बिहार सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। उपमुख्यमंत्री और बिहार फाउंडेशन के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सोमवार को घोषणा किया है कि देश के 10 प्रमुख शहरों में बिहार फाउंडेशन के एकीकृत केंद्र खोले जाएंगे। यह केंद्र न केवल बिहार की कला और विरासत को उजागर करेगा, बल्कि राज्य को निवेश के एक बेहतर गंतव्य के रूप में भी प्रचारित करेगा।

सम्राट चौधरी ने बताया कि बेंगलुरु, पुणे, सूरत, कोलकाता, हैदराबाद, चेन्नई, चंडीगढ़, लुधियाना, कोयम्बटूर और गुवाहाटी जैसे व्यावसायिक और शैक्षणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शहरों में इन केंद्रों की स्थापना की जाएगी। दो वर्षों में इन पर कुल 29.87 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

देश के साथ-साथ अब बिहार फाउंडेशन की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सुनाई देगी। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि ओमान में बिहार फाउंडेशन का नया चैप्टर खोला जा रहा है। यह कदम प्रवासी बिहारियों की सक्रिय भागीदारी से संभव हुआ है। ओमान चैप्टर बिहार की सांस्कृतिक विरासत, साहित्य और जीवनशैली को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करेगा। साथ ही, यह आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक क्षेत्रों में सहयोग के नए द्वार खोलेगा।

बिहार फाउंडेशन के इन नए केंद्रों को "इन्फॉर्मेशन सेंटर्स" के रूप में स्थापित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य बिहार की विभिन्न योजनाओं, परंपराओं और संभावनाओं को देशभर में फैलाना होगा। इनमें बिहार की कला, संस्कृति, शिल्प, वस्त्र और पर्यटन की जानकारी देना। राज्य में निवेश की संभावनाओं को देश-विदेश के व्यापारिक समूहों के समक्ष प्रस्तुत करना। प्रवासी बिहारियों के लिए एक संपर्क सूत्र के रूप में कार्य करना। और अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक संगठनों से समन्वय स्थापित कर बिहार को वैश्विक बाजार से जोड़ना।  गतिविधियाँ शामिल होगी।

राज्य सरकार का यह प्रयास ‘ब्रांड बिहार’ को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकता है। खासकर तब, जब राज्य से बाहर रहने वाले लाखों बिहारी युवाओं को अपने राज्य से जोड़ने और उनके योगदान को संरचनात्मक दिशा देने की जरूरत है। बिहार फाउंडेशन के यह केंद्र न केवल सूचना प्रसारण का माध्यम बनेगा, बल्कि यह बिहार की छवि को प्रगतिशील, निवेश योग्य और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्य के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top