मौसम विभाग का एक्स अकाउंट हुआ “हैक”

Jitendra Kumar Sinha
0




भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के दिल्ली स्थित क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र (RWFC) का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व ट्विटर) शनिवार शाम को अचानक उस समय सुर्खियों में आ गया, जब उस पर आपत्तिजनक और असंगत पोस्ट देखे गए। इन पोस्टों को देखकर आम लोग और विशेषज्ञ चौंक गए क्योंकि यह किसी सरकारी संस्थान की ओर से प्रकाशित होने लायक नहीं था।

आईएमडी ने रविवार को एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए साफ किया है कि उनका एक्स (X) अकाउंट हैक कर लिया गया था। विभाग ने कहा कि उन्हें शनिवार की शाम इस गड़बड़ी की जानकारी मिली, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी अनुचित पोस्ट हटा दिए गए और अकाउंट की सुरक्षा बढ़ाई गई।

आईएमडी के अनुसार, “आरडब्ल्यूएफसी, नई दिल्ली का एक्स अकाउंट हैक हो गया था और कुछ अनुचित पोस्ट किए गए थे। हमने तुरंत उन्हें हटाकर सुधारात्मक कदम उठाए हैं। मामले की आगे जांच जारी है।”

सरकारी संस्थानों के सोशल मीडिया अकाउंट को हैक किया जाना एक गंभीर मामला है। ऐसे प्लेटफॉर्म न केवल सूचना के आदान-प्रदान का माध्यम हैं, बल्कि जनता में विश्वास और सूचनात्मक पारदर्शिता के प्रतीक भी माना जाता हैं। मौसम विभाग जैसे महत्वपूर्ण संस्थान के अकाउंट का हैक होना, डिजिटल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह मामला साइबर सुरक्षा से जुड़ी बड़ी चूक का संकेत हो सकता है। यदि समय पर इसका संज्ञान नहीं लिया जाता, तो इससे गलत सूचना फैलने और जनता में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकता है।

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं यह साबित करता हैं कि सरकारी एजेंसियों को अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म की सुरक्षा बढ़ानी होगी। दो-स्तरीय प्रमाणीकरण (Two-Factor Authentication), नियमित पासवर्ड बदलाव और सोशल मीडिया टीम की साइबर ट्रेनिंग अब अनिवार्य हो गया है।

आईएमडी ने फिलहाल यह नहीं बताया है कि किस प्रकार का कंटेंट पोस्ट किया गया था या हैकरों ने किस मंशा से यह हैक किया था। विभाग ने केवल इतना कहा कि पोस्ट आपत्तिजनक थे और उन्हें तत्काल हटा दिया गया है। यह भी नहीं बताया गया है कि क्या यह काम किसी संगठन, व्यक्ति या समूह का था।

मौसम विभाग का एक्स अकाउंट हैक होना एक चेतावनी है कि डिजिटल माध्यमों की सुरक्षा में कोई ढील नहीं दिया जा सकता है। इस घटना से सबक लेते हुए अन्य सरकारी विभागों को भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की सुरक्षा बढ़ाने की जरूरत है, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों और जनता का भरोसा बना रहे।

————————


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top