लाल रहस्यमयी दुनिया है - “नामिब-नौक्लुफ्ट पार्क”

Jitendra Kumar Sinha
0

 



नामिबिया के नामिब-नौक्लुफ्ट नेशनल पार्क  की भूमि, रंग और वातावरण इतने रहस्यमय और अलौकिक हैं कि विज्ञान कथा की फिल्मों में दिखाई देने वाली परग्रही दुनिया भी फीकी लगने लगे। इस पार्क की सबसे खास पहचान है इसकी लाल चमकती रेत और विशालकाय टीलों की श्रृंखला। खासकर ड्यून 45 और बिग डैडी जैसे टीले, जिनकी ऊँचाई 300 मीटर तक है, आग की लपटों जैसे नारंगी-लाल रंग में चमकता हैं। सूर्योदय या सूर्यास्त के समय ये टीला सूरज की किरणों से ऐसे दीप्तिमान हो उठता हैं मानो किसी दूसरे ग्रह पर सूर्य की पहली किरणें पड़ी हो।

पार्क के सबसे रहस्यमयी स्थानों में से एक है ‘डेडव्लेई’ जिसका अर्थ है "मृत दलदल"। यहाँ सफेद नमक की मिट्टी पर खड़ा हैं सैकड़ों साल पुराना काला, मृत पेड़, जो अब सूख चुका हैं लेकिन अभी भी अपनी जगह अडिग खड़ा हैं। न कोई हरियाली, न कोई जीवन। यह स्थान सचमुच ऐसा प्रतीत होता है जैसे कोई समय से बाहर की दुनिया हो, जहां जीवन एक झलक दिखा कर रुक गया हो।

नामिब-नौक्लुफ्ट पार्क की सुंदरता उसकी बंजरता में छुपी हुई है। यहाँ न नदियाँ बहती हैं, न जंगलों की हरियाली है, फिर भी यह जगह इतना मोहक है कि हर साल हजारों फोटोग्राफर और रोमांचप्रेमी इस अद्वितीय स्थल को देखने आता है। यहाँ की प्रकृति न तो स्वागत करती है और न ही विरोध करती है, बल्कि एक गूढ़ मौन के साथ अपनी रहस्यमयी कथा कहती है।

यह पार्क न केवल प्राकृतिक सौंदर्य का उदाहरण है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि पृथ्वी पर भी ऐसे स्थान मौजूद हैं जो हमें अन्य ग्रहों की कल्पना करवा सकता हैं। ट्रेकिंग, फोटोग्राफी और आत्मनिरीक्षण के लिए यह एक आदर्श स्थान है। यहाँ आकर सन्नाटा भी संगीत लगेगा और हर कण में सृष्टि की कोई अनकही कहानी सुनाई देगा।

नामिब-नौक्लुफ्ट नेशनल पार्क केवल एक पर्यटन स्थल नहीं है, बल्कि वह खिड़की है जिससे धरती के भीतर छिपे हुए मंगल ग्रह की झलक पा सकते हैं। यह अनुभव भीतर तक झकझोर देता है और प्रकृति के अद्वितीय रूपों के प्रति श्रद्धा से भर देता है। 



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top