नीले मुकुट वाला - ‘विक्टोरिया क्राउनड पिजन’

Jitendra Kumar Sinha
0




विक्टोरिया क्राउनड पिजन (Victoria Crowned Pigeon)  न्यू गिनी के घने वर्षावनों में पाया जाने वाला एक अत्यंत आकर्षक और भव्य कबूतर है, जिसकी शाही सुंदरता हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देती है।

विक्टोरिया क्राउनड पिजन को उसकी सबसे खास विशेषता बनाती है उसका सिर पर सजा नाजुक पंखों का मुकुट, जो एक शाही मुकुट की तरह दिखाई देता है। यही कारण है कि उसके नाम में “क्राउनड” यानि “मुकुटधारी” शब्द जुड़ा हुआ है।इसका शरीर गहरे नीले रंग का होता है, जो रोशनी में चमकता है। आंखें चमकीली लाल होता हैं, जो नीले रंग के पंखों के साथ एक बेहद आकर्षक कंट्रास्ट बनाता हैं। इसके पंखों के किनारे पर हल्के सफेद धब्बे भी होते हैं, जो इसकी सुंदरता में चार चाँद लगाता हैं।

सामान्य कबूतरों की तुलना में विक्टोरिया क्राउनड पिजन आकार में कहीं अधिक बड़ा होता है। इसकी लंबाई लगभग 70 से 75 सेंटीमीटर तक होता है। यह इतना बड़ा होता है कि पहली नजर में यह कबूतर कम और कोई विदेशी पक्षी अधिक लगता है। इसके शरीर की बनावट मजबूत और वक्षस्थल चौड़ा होता है, जिससे यह पक्षी और भी भव्य नजर आता है।

इस खूबसूरत पक्षी की आवाज भी उतनी ही खास होता है। यह कोई तेज या कर्कश आवाज नहीं करता, बल्कि इसकी आवाज होती है एक मुलायम गुंजन जैसी। इसकी ध्वनि सुनने में जंगल की गहराइयों में गूंजता हुआ कोई मधुर थिरकन जैसा लगता है, जो आसपास के वातावरण को संगीत से भर देता है।

विक्टोरिया क्राउनड पिजन जंगलों की जमीन पर रहना पसंद करता है। यह आमतौर पर झुंड में रहता हैं और फल, बीज और छोटे कीटों को अपना आहार बनाता हैं। इनकी चाल में एक शाही ठहराव और गरिमा दिखाई देता है, जिससे यह पक्षी और भी खास बनता हैं।

इस अद्भुत पक्षी का नाम ब्रिटिश महारानी विक्टोरिया के नाम पर रखा गया था। उसके मुकुट जैसे सिर के कारण इसे “क्राउनड पिजन” कहा गया और “विक्टोरिया” जोड़कर इसका नाम विक्टोरिया क्राउनड पिजन हो गया।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top