दुनिया में कई जीव अपने अनोखे रंग-रूप और व्यवहार के लिए मशहूर हैं, लेकिन जब बात खूबसूरत और खतरनाक पक्षियों की हो, तो “कैसोवरी” (Cassowary) का नाम सबसे ऊपर आता है। यह पक्षी जितना दिखने में आकर्षक है, उतना ही रहस्यमयी और जानलेवा भी है। इसे धरती का सबसे खतरनाक पक्षी भी कहा जाता है।
“कैसोवरी” मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया, न्यू गिनी और आसपास के घने उष्णकटिबंधीय जंगलों में पाया जाता है। यह पक्षी अकेले रहना पसंद करता हैं और मनुष्यों से दूरी बनाए रखता हैं, लेकिन जब इन्हें खतरा महसूस होता है तो यह बेहद आक्रामक हो सकता है।
यह पक्षी आकार में बहुत बड़ा होता है। ऊंचाई लगभग 5 से 6 फीट और वजन 50 से 60 किलोग्राम तक हो सकता है। इसके बावजूद यह उड़ नहीं सकता है, लेकिन इसके मजबूत पैर इसे बहुत तेज दौड़ने और ऊंची छलांग लगाने की क्षमता देता है।
इस पक्षी की सबसे अनोखी विशेषता है इसका सिर पर बना 'हेलमेट' जैसा कठोर उभार, जिसे कैस्क (casque) कहा जाता है। यह केवल सजावट का हिस्सा नहीं है, बल्कि इसे आवाज की तरंगों को पकड़ने और जंगल में दौड़ते समय शाखाओं से बचने में मदद करता है।
“कैसोवरी” की गर्दन बेहद रंगीन होता है नीली, लाल और कभी-कभी पीली भी। यह रंग समय, मौसम और मूड के अनुसार थोड़ा बदल सकता है, जो इसे और रहस्यमयी बनाता है। यह रंग पक्षी की सामाजिक स्थिति और भावनात्मक अवस्था को भी दर्शाता है।
इसकी बड़ी और तेज आंखें इसे बेहद सतर्क बनाता है। लेकिन सबसे खतरनाक होता हैं इसके तीन पंजों वाले मजबूत पैर। हर पैर में बीच वाला पंजा चाकू जैसा नुकीला होता है, जो शिकार या दुश्मन पर हमला करने में इसका हथियार बन जाता है। यह पंजा कैस्क जैसा ही जानलेवा होता है, जिससे यह एक ही वार में गंभीर चोट पहुँचा सकता है।
“कैसोवरी” शांत रहने वाला पक्षी है, लेकिन जब इसे खतरा महसूस होता है, तो यह घातक हमला कर सकता है। इसके पंजों से गंभीर रूप से घायल होना या मारा जाना भी संभव है। इसलिए इसे “World's Most Dangerous Bird” की उपाधि दी गई है।
कैसोवरी एक ऐसा पक्षी है जो प्रकृति की सुंदरता और खतरनाक शक्ति का अनोखा मेल है। यह सिखाता है कि प्रकृति में हर जीव का अपना स्थान है और उसे समझदारी से, दूर से और सम्मान के साथ देखना ही बेहतर होता है। चाहे वह रंग-बिरंगी गर्दन हो या चाकू जैसे पंजे, “कैसोवरी” अपने आप में एक चलता-फिरता अजूबा है।
