इटली के कैलाब्रिया की पहाड़ियों में बसा स्वर्ग - "रोक्का इम्पीरियल”

Jitendra Kumar Sinha
0

 





दक्षिणी इटली के कैलाब्रिया क्षेत्र में स्थित “रोक्का इम्पीरियल (Rocca Imperiale)” एक ऐसा मनमोहक पहाड़ी कस्बा है, जो अपने प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक धरोहर और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। यह कोसेन्जा प्रांत के अंतर्गत आता है और एपेनाइन पर्वत की तलहटी में बसा हुआ है। समुद्र से मात्र 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह छोटा-सा कस्बा न केवल अपनी भौगोलिक स्थिति के लिए, बल्कि अपने अद्भुत इतिहास और संस्कृति के लिए भी यात्रियों को आकर्षित करता है।

रोक्का इम्पीरियल का सबसे प्रमुख आकर्षण है इसका भव्य किला “कैस्टेलो स्वेवो (Castello Svevo)”। दूर से ही पहाड़ी की चोटी पर स्थित यह किला अपनी शानदार वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व के कारण नजरों को खींच लेता है। इसे 13वीं शताब्दी में किंग फ्रेडरिक द्वितीय ने बनवाया था। यह किला उस समय सैन्य दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण था और आक्रमणकारियों से रक्षा के लिए रणनीतिक स्थान पर बनाया गया था। आज यह किला एक ऐतिहासिक स्मारक के रूप में खड़ा है, जहां से समुद्र, घाटियों और पूरे कस्बे का विहंगम दृश्य दखा जा सकता है। 

रोक्का इम्पीरियल की खासियत है यहां का शांत और सुकून भरा वातावरण। कस्बा संकरी गलियों, पत्थरों से बने पुराने घरों और फूलों से सजे बालकनियों से सुसज्जित है। आसपास के पहाड़ और पास ही फैला आयोनियन सागर का नीला पानी इसे और भी आकर्षक बनाता है। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय यहां का नजारा मन मोहk होता है।

यह कस्बा अपने खास नींबुओं (Limoni di Rocca Imperiale) के लिए भी प्रसिद्ध है, जिनका स्वाद और सुगंध अद्वितीय माना जाता है। इन नींबुओं से यहां की महिलाएं पारंपरिक मिठाइयाँ और लिकर (Limoncello) बनाती हैं। इसके अलावा, यहां के रेस्टोरेंट्स में इटैलियन पास्ता, समुद्री भोजन और स्थानीय पिज्जा का स्वाद लेना एक अलग ही अनुभव होता है।

रोक्का इम्पीरियल में साल भर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम और त्योहार मनाया जाता है, जिसमें सबसे लोकप्रिय है “लेमन फेस्टिवल”। इस दौरान पूरा कस्बा पीले रंग की सजावट से जगमगा उठता है और लोग संगीत, नृत्य और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेते हैं।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top