नोएडा दहेज हत्या मामला: निक्की भाटी के जेठ रोहित की गिरफ्तारी, ससुर अब भी फरार

Jitendra Kumar Sinha
0

 



ग्रेटर नोएडा में हुए दर्दनाक दहेज हत्या मामले में पुलिस ने मृतका निक्की भाटी के जेठ रोहित भाटी को गिरफ्तार कर लिया है। यह इस केस में तीसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले पुलिस निक्की के पति विपिन भाटी और सास दया भाटी को जेल भेज चुकी है। विपिन पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ था और फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। अभी केवल ससुर सत्यवीर भाटी फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है। निक्की की शादी 2016 में हुई थी। शादी के समय उसके मायके वालों ने स्कॉर्पियो कार और बुलेट बाइक समेत भारी दहेज दिया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष लगातार उस पर दबाव बनाता रहा। हालात इतने बिगड़ गए कि कुछ समय बाद 36 लाख रुपये की मांग की जाने लगी। इस दौरान कई पंचायतें हुईं लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। मायके वालों का आरोप है कि नौ साल तक लगातार दहेज और उत्पीड़न का शिकार रहने के बाद आखिरकार निक्की की हत्या कर दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top