भारत की रक्षा अनुसंधान एजेंसी DRDO ने रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर से अग्नि-प्राइम मिसाइल को सफलतापूर्वक दागा। इस तरह के लॉन्च तकनीक से भारत उन देशों में शामिल हो गया जिनके पास “कैनिस्टराइज्ड” रेल नेटवर्क से मिसाइल लॉन्च करने की क्षमता है। मिसाइल सुरक्षा, मौसम प्रतिरोधी डिजाइन और तेजी से लॉन्च होने की सुविधा प्रदान करती है।
अग्नि-प्राइम अग्नि सीरीज़ की अत्याधुनिक मिसाइल है, जिसे इंटरमीडिएट रेंज (लगभग 2000 किमी) की दूरी तय करने के लिए तैयार किया गया है। इसमें सटीक नेविगेशन सिस्टम है और इसे कैनिस्टर डिजाइन में रखा जाता है, जिससे यह बारिश, धूल और गर्मी से सुरक्षित रहती है।
रेल लॉन्चर की खासियत यह है कि यह रेल नेटवर्क पर कहीं भी प्रवेश कर सकता है, और तुरंत रुकते ही मिसाइल लॉन्च कर सकता है। इससे कम तैयारी और तुरंत प्रतिक्रिया संभव होती है। पहले भारत की मिसाइलें स्थिर लॉन्च प्लेटफार्म से छोड़ी जाती थीं, लेकिन अब ऐसे लॉन्चर से गति और गतिशीलता बढ़ेगी।
इस सफल परीक्षण को DRDO, भारतीय सेनाएँ और स्ट्रेटेजिक फोर्सेस कमांड (SFC) मिलकर कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस सफलता ने भारत को उन चुनिंदा देशों में शामिल कर दिया है जो रेल नेटवर्क से चलते हुए मिसाइल लॉन्च कर सकते हैं।
