गोरखपुर में नीट छात्र की हत्या, परिजनों का आरोप – पशु तस्करों ने गोली मारकर मौत के घाट उतारा

Jitendra Kumar Sinha
0

 



गोरखपुर के पिपराइच इलाके में 19 वर्षीय नीट छात्र दीपक गुप्ता की हत्या ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया है। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि दीपक की हत्या पशु तस्करों ने की है। उनका कहना है कि तस्करों ने दीपक को उसके ही मोहल्ले में गोली मारी और बाद में शव को सरैया गांव के पास फेंक दिया। पुलिस को शुरुआत में किसी गोली के निशान नहीं मिले, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने की पुष्टि हुई है।


घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। दीपक मेडिकल की तैयारी कर रहा था और परिवार को उससे बड़ी उम्मीदें थीं। अचानक हुई इस वारदात से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरा गांव सदमे में है।


लोगों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से पशु तस्करों की गतिविधियां चल रही थीं और स्थानीय प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा था। अब इस हत्या के बाद पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इतनी बड़ी वारदात को रोकने में लापरवाही क्यों हुई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और वे आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top