अल्बर्टा के आइस बबल्स का अद्भुत प्राकृतिक है। - “अब्राहम झील”

Jitendra Kumar Sinha
0




कनाडा के अल्बर्टा प्रदेश में स्थित “अब्राहम झील” दुनिया की उन दुर्लभ और अनोखी जगहों में गिनी जाती है, जहां प्रकृति अपने सबसे रहस्यमयी रूप में नजर आती है। हर साल सर्दियों में यहाँ की पारदर्शी बर्फ के भीतर कैद दर्जनों, सैकड़ों और कभी-कभी हजारों सफेद बुलबुले एक ऐसा दृश्य रचता है, जिसे देखने वाला खुद को किसी जादुई दुनिया में महसूस करने लगता है। बर्फ की चादर के भीतर फंसे ये “आइस बबल्स” इस झील की पहचान बन चुका है और सर्दियों के मौसम में यहाँ पर्यटकों की संख्या अचानक बढ़ जाती है।

अब्राहम झील की सतह पर दिखने वाला यह बुलबुले दरअसल मीथेन गैस का होता है। झील के अंदर मौजूद पौधों और जैविक पदार्थों के विघटन से मीथेन निकलती है, जो ऊपर उठते समय जमती हुई बर्फ में फंस जाती है। तापमान जैसे-जैसे गिरता जाता है, झील की ऊपरी परत पूरी तरह पारदर्शी हो जाती है और गैस के ये बुलबुले मानो समय में थम जाता है। पारदर्शी बर्फ में नीचे तक दिखाई देने वाली सफेद परतें एक ऐसा दृश्य रचती हैं, जो किसी कलाकार की पेंटिंग जैसा लगता है।

दिसंबर से फरवरी तक का मौसम “अब्राहम झील” को किसी स्वप्नलोक में बदल देता है। दूर-दूर तक फैली बर्फ, नीली झील, धूप की हल्की किरणें और नीचे की ओर चमकते बुलबुले, इन सबका मेल ऐसा वातावरण बनाता है कि हर कदम पर एक नई आकृति, एक नया दृश्य दिखाई देता है। पर्यटक यहाँ आते हैं तस्वीरें लेने, आइस स्केटिंग करने और इस अनोखे चमत्कार को करीब से देखने के लिए। फोटोग्राफरों के बीच तो यह जगह किसी खजाने से कम नहीं है।

यह झील बेहद खूबसूरत है, लेकिन इसके साथ सावधानियाँ भी उतनी ही जरूरी हैं। कुछ क्षेत्रों में बर्फ बहुत पतली होती है, जिससे खतरा बढ़ जाता है। इसलिए विशेषज्ञ हमेशा गाइड के साथ जाने और सुरक्षित क्षेत्रों में ही घूमने की सलाह देते हैं। इसके बावजूद, जो लोग यहाँ आते हैं, वे इस दृश्य को जीवन भर नहीं भूलते। जमी हुई बर्फ पर चलते हुए नीचे कैद बुलबुलों को देखना, उसके बीच खड़े होकर तस्वीरें लेना, यह सब किसी काल्पनिक कहानी जैसा अनुभव देता है।

दुनिया के सबसे खूबसूरत आइस बबल्स यहीं दिखते हैं। बर्फ की पारदर्शिता अद्भुत होती है। फोटोग्राफी के लिए यह दुनिया के टॉप स्पॉट्स में शामिल है। प्राकृतिक विज्ञान और सौंदर्य का अनोखा संगम है। 



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top