दुनिया की सबसे रंगीन और अनोखी मकड़ी है - “स्पाइनी ऑर्ब वीवर”

Jitendra Kumar Sinha
0

 


प्रकृति में कई ऐसे जीव पाए जाते हैं जिनकी बनावट, रंग और व्यवहार हमें हैरान कर देते हैं। ऐसी ही एक अद्भुत और आकर्षक प्रजाति है “स्पाइनी ऑर्ब वीवर” (Spiny Orb Weaver)। अपनी अनोखी आकृति, चमकीले रंग और शरीर पर मौजूद छह नुकीले कांटों की वजह से यह मकड़ी दुनिया की सबसे अलग और दिलचस्प स्पाइडर प्रजातियों में शामिल है। इसे कई जगहों पर ‘कांटेदार स्पा ऑर्ब वीवर’, ‘ज्वेल स्पाइडर’ और ‘फ्लोरिडा’ में इसके केकड़े जैसे आकार के कारण “क्रेब स्पाइडर” भी कहा जाता है।

“स्पाइनी ऑर्ब वीवर” की पहचान उसके चपटी, सख्त और रंगीन पेट से होती है, जिस पर आकर्षक धब्बे और छह तेज नुकीले कांटे होते हैं। ये कांटे ही इसे ‘स्पाइनी’ नाम देता है। मादा मकड़ियाँ बेहद रंगीन होती हैं, सफेद, पीले, नारंगी या चमकदार लाल रंग में दिखाई देती हैं और इन पर काले धब्बे होते हैं। इनके शरीर के ऊपरी हिस्से पर छह मजबूत कांटे होते हैं, जो लाल या काले रंग के होते हैं।

नर “स्पाइनी ऑर्ब वीवर”  आकार में छोटे और कम रंगीन होता है। यह सामान्यतः ग्रे रंग के होता है, जिन पर छोटे सफेद धब्बे होते हैं। इनकी चमकदार बनावट न सिर्फ इन्हें खतरों से बचाती है, बल्कि इन्हें देखने वालों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनाती है।

यह मकड़ी मुख्यतः उत्तरी और मध्य अमेरिका, कैरेबियाई द्वीपों और दक्षिणी क्षेत्रों में पाई जाती है। इसके लिए गर्म और आर्द्र जलवायु सबसे उपयुक्त मानी जाती है। पेड़ों, बगीचों और जंगलों में यह आसानी से दिखाई दे सकती है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां छोटे उड़ने वाले कीटों की संख्या अधिक होती है।

“स्पाइनी ऑर्ब वीवर”  का जाला भी उसी तरह खास होता है जैसे उसका शरीर। यह गोलाकार और बेहद मजबूत जाला बनाती है। अपने जाले को वह पेड़ों या झाड़ियों के बीच इस तरह फैलाती है कि कीट आसानी से उसमें फँस जाएँ। इसकी जाल बनाने की कला इसे ‘ऑर्ब वीवर’ परिवार का महत्वपूर्ण सदस्य बनाती है।

इसके शरीर पर मौजूद तेज कांटे सिर्फ दिखने में सुंदर नहीं होता है, बल्कि यह इसके रक्षा कवच के रूप में काम करता है। पक्षी और छोटे कीटभक्षी जीव इसे पकड़ने से पहले सावधान हो जाता है। इससे “स्पाइनी ऑर्ब वीवर” को लंबी आयु और जीवित रहने की अधिक संभावना मिलती है।

भले ही यह मकड़ी दिखने में अनोखी लगे, लेकिन यह इंसानों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। यह केवल छोटे कीटों, जैसे- मच्छर, मक्खी और पतंगों, को खाती है और पर्यावरण को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण योगदान देती है।

“स्पाइनी ऑर्ब वीवर” सचमुच प्रकृति की एक जीवित कलाकृति है। इसकी रंगीन पीठ, तेज कांटे, मजबूत जाला और अनोखा स्वरूप इसे दुनिया की सबसे आकर्षक मकड़ियों में से एक बनाता है। गर्म इलाकों में रहने वाली यह छोटी, harmless और खूबसूरत मकड़ी याद दिलाती है कि प्रकृति में हर जीव का अपना अलग महत्व और सौंदर्य होता है।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top