भारत 'ए' और गुजरात के पूर्व कप्तान प्रियांक पांचाल ने क्रिकेट से लिया संन्यास

Jitendra Kumar Sinha
0



भारतीय घरेलू क्रिकेट में वर्षों तक निरंतरता और संयम का प्रतीक रहे प्रियांक पांचाल ने क्रिकेट से संन्यास लेने का घोषणा कर दिया है। 35 वर्षीय बल्लेबाज ने भले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ा नाम न कमाया हो, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका योगदान अविस्मरणीय रहा है।

प्रियांक पांचाल ने 127 प्रथम श्रेणी मैचों में भाग लेते हुए 8,856 रन बनाया है, जिसमें 29 शतक और दर्जनों अर्धशतक शामिल हैं। प्रियांक पांचाल का औसत करीब 45 रहा है, जो किसी भी प्रथम श्रेणी के बल्लेबाज के लिए गर्व की बात होती है। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतियोगिताओं में गुजरात की अगुवाई किया और टीम को कई बार जीत दिलाया।

प्रियांक पांचाल न सिर्फ एक सुलझे हुए बल्लेबाज थे, बल्कि एक कुशल कप्तान भी साबित हुए हैं। उन्होंने भारत के ‘ए’ टीम की भी कप्तानी किया है और युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया है। जब भारतीय टेस्ट टीम के सीनियर खिलाड़ी चोटिल हुए थे, तब प्रियांक पांचाल को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टेस्ट टीम में जगह मिली थी, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। प्रियांक पांचाल शांत और सोच-समझकर निर्णय लेने वाला खिलाड़ी रहा है, जिससे वह कोचों और खिलाड़ियों दोनों के प्रिय रहे हैं। 

प्रियांक पांचाल का क्रिकेट सफर केवल मैदान तक सीमित नहीं रहा है। उन्होंने अपने अनुभव और समझ का उपयोग युवा खिलाड़ियों को सिखाने में किया है। गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के साथ उनका जुड़ाव हमेशा मजबूत रहा है, और संभावना है कि भविष्य में भी वे कोचिंग या मेंटरशिप के रूप में इस खेल से जुड़े रहेंगे।

सच है कि प्रियांक पांचाल को भारतीय टेस्ट टीम में स्थायी स्थान नहीं मिल पाया, लेकिन उनका सफर हर युवा क्रिकेटर के लिए प्रेरणा है। उन्होंने बिना किसी बड़ी शोहरत या विवाद के अपनी मेहनत, अनुशासन और निरंतरता के बलबूते एक अलग पहचान बनाई है।

संन्यास की घोषणा करते हुए प्रियांक पांचाल ने कहा है कि, "मैं क्रिकेट को दिल से धन्यवाद देता हूं, जिसने मुझे अनुशासन, दोस्ती और जीवन के मायने सिखाए। मैं अपने कोच, परिवार और सभी प्रशंसकों का आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया।"

प्रियांक पांचाल भले ही आज क्रिकेट के मैदान से विदा ले रहे हैं, लेकिन उनकी विरासत युवा क्रिकेटरों के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में हमेशा जीवित रहेगा। उनके जैसा संयमी, अनुशासित और शांत बल्लेबाज भारतीय घरेलू क्रिकेट को विरले ही मिलता है।

————————


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top