कवचधारी योद्धा होता है - “आर्मडिलो”

Jitendra Kumar Sinha
0

 



प्रकृति में कई ऐसे जीव होते है जो अपनी अनोखी बनावट और व्यवहार के कारण लागों को चौका देता हैं। इन्हीं में से एक है “आर्मडिलो”। देखने में छोटा, शांत और मासूम लगने वाला यह जीव असल में एक प्राकृतिक योद्धा है, जो अपने सख्त कवच और विचित्र आदतों से किसी भी शिकारी को चकमा दे सकता है।

“आर्मडिलो” मुख्य रूप से दक्षिण और मध्य अमेरिका के उष्णकटिबंधीय वनों में पाया जाता है। यह गर्म और आर्द्र वातावरण में रहना पसंद करता है। “आर्मडिलो” की करीब 20 प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें से कुछ अत्यंत दुर्लभ होते हैं।

“आर्मडिलो” नाम स्पेनिश भाषा से लिया गया है, जिसका अर्थ होता है "छोटा कवचधारी"। इस जानवर के शरीर पर कठोर और लचीली हड्डीनुमा प्लेटें होती हैं, जो इसे एक जैविक कवच प्रदान करता है। यह प्लेटें न सिर्फ इसे शिकारियों से बचाता है, बल्कि यह जरूरत पड़ने पर अपने पूरे शरीर को गोल करके एक संगठित गेंद की शक्ल में बदल सकता है। इस अवस्था में इसका कमजोर पेट और चेहरा पूरी तरह सुरक्षित रहता है।

“आर्मडिलो” दिन के समय जमीन के नीचे गहराई तक खुदी हुई सुरंगों में आराम करता है। रात होते ही यह बाहर निकलता है और अपने भोजन की तलाश में सक्रिय हो जाता है। यह कीड़े-मकोड़े, दीमक, छोटे फल, रूट्स और कभी-कभी मांस भी खाता है। इसकी घ्राण शक्ति (सूंघने की क्षमता) बेहद विकसित होता है, जिससे यह मिट्टी के भीतर भी अपने शिकार को ढूंढ निकालता है।

इसके मजबूत और नुकीले पंजे इसे एक बेहतरीन खुदाई करने वाला जीव बनाता है। यह बड़े आराम से मिट्टी में गहरे गढ्ढा बना सकता है। यही वजह है कि “आर्मडिलो” का बसेरा हमेशा जमीन के नीचे होता है, जिससे वह गर्मी, ठंड और शिकारी तीनों से बचा रह सकता है।

कुछ “आर्मडिलो” प्रजातियां पानी में भी तैर सकता है। इनका गर्भधारण चक्र अद्भुत होता है, एक बार में चार समान जुड़वां बच्चा होता है। आर्मडिलो की एक प्रजाति, जिसे "थ्री-बैंडेड आर्मडिलो" कहते हैं, पूरी तरह से खुद को गोल कर सकता है।

“आर्मडिलो” एक ऐसा जीव है जो प्रकृति की रचनात्मकता का अद्भुत उदाहरण है। इसकी संरचना और आदत यह दर्शाता है कि सुरक्षा और सरलता के अद्भुत मेल से भी जीवन में सफलता पाया जा सकता है। यह नन्हा योद्धा यह सिखाता है कि यदि आपके पास आत्मरक्षा का तरीका हो, तो आप बड़े से बड़े संकटों का सामना कर सकते हैं।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top